Commodity SamacharThu, 26 Nov, 2026SEBI Reg. No. INH000017781BSE Enlistment No. 6321Liked
  1. Home
  2. Non-Agri

NVIDIA के CEO Jensen Huang की दोबारा नियुक्ति की खबर से शेयरों में 24% की तेजी, US मार्केट के साथ कमोडिटी बाजार में मजबूती

AI सेक्टर के बीच अमेरिकी बाजार में तेजी, सोने और चांदी में भी निचले स्तरों से मजबूत रिकवरी

NVIDIA के बोर्ड द्वारा Jensen Huang को दोबारा कंपनी के President और CEO के रूप में नियुक्त किए जाने की खबर सामने आई है। इस घटनाक्रम के बाद NVIDIA के शेयरों में करीब 24% की जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।

इस तेजी का सकारात्मक असर अमेरिकी शेयर बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। वहीं, सोने और चांदी की कीमतों में भी निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी दर्ज की गई है।

गौरतलब है कि AI सेक्टर से जुड़ी खबरों और मार्जिन ट्रिगर होने की चर्चाओं के चलते हाल के सत्रों में सोने और चांदी पर दबाव बना हुआ था। हालांकि, ताजा बाजार गतिविधियों के बीच दोनों कीमती धातुओं में निचले स्तरों पर खरीदारी देखने को मिल रही है।

Market news is for information only and is not a recommendation to buy or sell. Investment in securities market are subject to market risks. Read all the related documents carefully before investing.