भारत ने US को 2027 के लिए 8,606 टन रॉ शुगर एक्सपोर्ट कोटा आवंटित किया
DGFT ने टी आर क्यू स्कीम के तहत FY 2027 के लिए एक्सपोर्ट कोटा तय किया, 1 अक्टूबर 2026 से 30 सितंबर 2027 तक लागू रहेगी व्यवस्था।

भारत सरकार के डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) ने US फिस्कल ईयर 2027 के लिए अमेरिका को 8,606 मेट्रिक टन रॉ वैल्यू (MTRV) रॉ केन शुगर के एक्सपोर्ट कोटा का आवंटन किया है। यह आवंटन टैरिफ रेट कोटा (TRQ) स्कीम के तहत किया गया है, जिसकी अवधि 1 अक्टूबर 2026 से 30 सितंबर 2027 तक रहेगी।
DGFT के अनुसार, इस कोटा के तहत अमेरिका को शुगर एक्सपोर्ट करना निर्धारित शर्तों के अधीन फ्री रहेगा। वहीं, APEDA को इस कोटा के संचालन के लिए इम्प्लीमेंटिंग एजेंसी बनाया गया है। जरूरत पड़ने पर एक्सपोर्ट के लिए सर्टिफिकेट ऑफ ओरिजिन भी जारी किया जाएगा।
Market news is for information only and is not a recommendation to buy or sell. Investment in securities market are subject to market risks. Read all the related documents carefully before investing.





