Commodity SamacharThu, 26 Nov, 2026SEBI Reg. No. INH000017781BSE Enlistment No. 6321Liked
  1. Home
  2. Non-Agri

सोने की गिरावट के बीच Gold ETF में निवेश जारी, लेकिन खरीदारी की रफ्तार घटी

अक्टूबर में Gold ETF में 19.1 टन का नेट निवेश, यूरोप और एशिया से मिला समर्थन

वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में लगातार कमजोरी के बावजूद Gold ETF में निवेश जारी है। सितंबर के मध्य में करीब 4,380 डॉलर प्रति औंस से गिरकर अक्टूबर के अंत तक सोना लगभग 4,000 डॉलर के स्तर पर आ गया। हालांकि, इस गिरावट के बीच निवेशकों ने Gold ETF से पूरी तरह दूरी नहीं बनाई।

World Gold Council के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में Gold ETF में करीब 120 टन का नेट निवेश हुआ था, जो सितंबर में घटकर 67 टन और अक्टूबर में केवल 19.1 टन रह गया। इससे साफ है कि सोने में गिरावट के बावजूद निवेश बना हुआ है, लेकिन खरीदारी की रफ्तार लगातार धीमी पड़ रही है।

क्षेत्रवार आंकड़ों पर नजर डालें तो अक्टूबर में यूरोप के निवेशकों ने 13.1 टन और एशिया के निवेशकों ने 9.8 टन की खरीदारी की, जबकि नॉर्थ अमेरिका से 4.5 टन की निकासी दर्ज हुई। इससे वैश्विक निवेशकों के बीच सोने को लेकर अलग-अलग रुझान देखने को मिल रहे हैं।

अब नवंबर में सोने की कीमतों में आई अतिरिक्त गिरावट के बीच धनतेरस और दिवाली की घरेलू मांग बाजार के लिए अहम रहेगी। ज्वेलरी खरीदारी के साथ निवेश की मांग भी निचले भाव पर उभर सकती है। हालांकि, Gold ETF में निवेश की धीमी रफ्तार बताती है कि वैश्विक निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं।

Market news is for information only and is not a recommendation to buy or sell. Investment in securities market are subject to market risks. Read all the related documents carefully before investing.