Commodity SamacharThu, 26 Nov, 2026SEBI Reg. No. INH000017781BSE Enlistment No. 6321Liked
  1. Home
  2. Forex

चीन में ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की अहम बैठक, ईरान और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा

19 नवंबर को Shenzhen में तीनों देशों के नेताओं की पहली संयुक्त बैठक, परमाणु हथियारों और वैश्विक सुरक्षा पर भी बातचीत संभव

वैश्विक राजनीति के लिहाज से 19 नवंबर को चीन में एक अहम बैठक होने जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन दौरे के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात करेंगे। इस बैठक में तीनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

ट्रंप के अनुसार, बातचीत में परमाणु हथियारों को कम करने (Denuclearization), ईरान युद्ध और रूस-यूक्रेन संघर्ष जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। इन विषयों पर तीनों देशों के बीच चर्चा का उद्देश्य वैश्विक तनाव और सुरक्षा से जुड़े मामलों पर बातचीत को आगे बढ़ाना होगा।

यह तीनों देशों के नेताओं की पहली संयुक्त बैठक होगी, जो चीन के Shenzhen शहर में आयोजित होने वाली है। हालांकि, व्हाइट हाउस के अधिकारियों के अनुसार, इस बैठक से किसी तत्काल ठोस समझौते की उम्मीद नहीं है।

बाजार के नजरिए से इस बैठक के नतीजे और तीनों देशों के बीच बातचीत की दिशा महत्वपूर्ण रहेगी। खासकर ईरान युद्ध, रूस-यूक्रेन संघर्ष और परमाणु हथियारों को लेकर आने वाले बयान कच्चे तेल, सोने और अन्य सुरक्षित निवेश विकल्पों की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं।

Market news is for information only and is not a recommendation to buy or sell. Investment in securities market are subject to market risks. Read all the related documents carefully before investing.