दालों की कीमतों पर सरकार सख्त, स्टॉक लिमिट के बाद अनिवार्य घोषणा की तैयारी
तमिलनाडु में तूर और उड़द पर स्टॉक लिमिट लागू, चना, तूर, उड़द और मसूर की सप्लाई पर केंद्र-राज्यों की बैठक

देश में दालों की बढ़ती कीमतों और सप्लाई को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। केंद्र ने तमिलनाडु में तूर और उड़द पर स्टॉक लिमिट लगाने को मंजूरी दे दी है। इसके तहत थोक व्यापारियों के लिए अधिकतम 200 टन और रिटेल कारोबारियों के लिए 5 टन स्टॉक रखने की सीमा तय की गई है।
अब गुरुवार को केंद्र और राज्यों के बीच होने वाली अहम बैठक में चना, तूर, उड़द और मसूर की कीमतों और बाजार में उपलब्धता की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक में कारोबारियों के लिए स्टॉक की जानकारी सरकार को देना अनिवार्य करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है।
Market news is for information only and is not a recommendation to buy or sell. Investment in securities market are subject to market risks. Read all the related documents carefully before investing.





