Commodity SamacharThu, 26 Nov, 2026SEBI Reg. No. INH000017781BSE Enlistment No. 6321Liked
  1. Home
  2. Agri

भारत में दालों का आयात 59% बढ़ा, मसूर और तुअर की विदेशी खरीद में बड़ी तेजी

अप्रैल-सितंबर 2026 में कुल आयात 59% बढ़कर 24.2 लाख टन पहुंच गया। मसूर, तुअर और पीली मटर के आयात में तेजी से घरेलू सप्लाई बढ़ने और कीमतों पर दबाव आने की संभावना है। वहीं, चना आयात में गिरावट घरेलू बाजार को सपोर्ट दे सकती है। आगे कीमतों की दिशा घरेलू आवक और मांग पर निर्भर करेगी।

कॉमर्स डिपार्टमेंट के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में भारत का कुल दाल आयात सालाना आधार पर 59% से अधिक बढ़कर 24.2 लाख टन हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 15.2 लाख टन था।

जनवरी-सितंबर के दौरान मसूर का आयात 87% बढ़कर 13.4 लाख टन और तुअर का आयात 38% बढ़कर करीब 6.98 लाख टन रहा। वहीं, पीली मटर का आयात 15% बढ़कर 8.36 लाख टन पहुंच गया। दूसरी ओर, चना आयात जनवरी-सितंबर में 43% से अधिक घटकर 6.83 लाख टन और उड़द आयात 5% घटकर करीब 5.95 लाख टन रहा।

मंडी पर संभावित असर: दालों के बढ़ते आयात से घरेलू बाजार में उपलब्धता बढ़ने की संभावना है। खासकर मसूर, तुअर और पीली मटर की विदेशी सप्लाई पर नजर रहेगी। वहीं, चना आयात में जनवरी-सितंबर के दौरान गिरावट घरेलू बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण सपोर्ट जैसे काम करेगा।

📊 आगे दालों की कीमतों की दिशा घरेलू आवक, सरकारी स्टॉक, आयात की रफ्तार और खपत की मांग पर निर्भर करेगी।

Market news is for information only and is not a recommendation to buy or sell. Investment in securities market are subject to market risks. Read all the related documents carefully before investing.