पाकिस्तान से 1.08 लाख टन चीनी निर्यात की तैयारी, नए टेंडर में Minimum Price की शर्त हटाई!
पिछले टेंडर में $660/टन की ऊंची कीमत के कारण नहीं मिली थी कोई बोली, अब 13 नवंबर तक जमा होंगी नई बोलियां।

पाकिस्तान की सरकारी ट्रेडिंग कॉरपोरेशन (TCP) ने करीब 1,07,086 टन रिफाइंड चीनी के निर्यात के लिए दोबारा टेंडर जारी किया है। इसमें 96,000 टन फाइन ग्रेन और 11,086 टन मीडियम ग्रेन चीनी शामिल है। चीनी कराची के Pipri Godown में रखी हुई है।
👉🏻 पिछला टेंडर क्यों नहीं हुआ सफल? - सितंबर में पाकिस्तान ने चीनी के निर्यात के लिए 660 डॉलर/टन का न्यूनतम भाव तय किया था, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 505–515 डॉलर/टन थी। ऊंची कीमत के कारण 30 सितंबर को एक भी बोली नहीं मिली थी।
👉🏻 इस बार नए टेंडर में न्यूनतम रिजर्व प्राइस की शर्त हटा दी गई है। बोली जमा करने की अंतिम तारीख 13 नवंबर 2026 है। सफल खरीदारों को 90 दिनों के भीतर चीनी का उठाव करना होगा।
पाकिस्तान में नया गन्ना पेराई सीजन शुरू होने से पहले पुराने स्टॉक को निकालने की कोशिश की जा रही है। बिना न्यूनतम कीमत के टेंडर आने से निर्यात सौदा होने की संभावना बढ़ी है। यदि बड़ी मात्रा में चीनी का निर्यात होता है, तो वैश्विक बाजार में सप्लाई का दबाव बढ़ सकता है। भारतीय चीनी बाजार के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण निगरानी योग्य फैक्टर रहेगा।
फिलहाल इस खबर को चीनी बाजार के लिए सप्लाई बढ़ने के संभावित संकेत के रूप में देखें। वास्तविक असर टेंडर में मिलने वाली कीमत और निर्यात की अंतिम मात्रा स्पष्ट होने के बाद ही पता चलेगा।
कोल्हापुर चीनी में सपोर्ट 7740--7300 और रेजिस्टेंस 5200 का बना हुआ है।
Market news is for information only and is not a recommendation to buy or sell. Investment in securities market are subject to market risks. Read all the related documents carefully before investing.





