Commodity SamacharThu, 26 Nov, 2026SEBI Reg. No. INH000017781BSE Enlistment No. 6321Liked
  1. Home
  2. Agri

भारत में Ethanol Blending 20% तक पहुंची, Sugar की जगह Grains का बढा इस्तेमाल

भारत ने 2025-26 में लगभग 20% Ethanol Blending का लक्ष्य हासिल सकया, सििमें Grains का योगदान 73.52% रहा। 2026-27 में Sugar-Based Ethanol Production पर प्रसतबंध िे Sugar Diversion घटने और Domestic Supply बढ़ने की संभावना है।

भारत ने ESY 2025-26 में 19.99% Ethanol Blending का लक्ष्य हासिल किया। 31 अक्टूबर 2026 तक के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,134.36 करोड़ लीटर Ethanol का मिश्रण किया गया, जबकि अनुमानित आवश्यकता 1,050 करोड़ लीटर थी।

कुल Ethanol Supply में Grain-Based Sources की हिस्सेदारी 73.52% (800.53 करोड़ लीटर) रही, जबकि Sugar-Based Sources का योगदान 26.48% (288.38 करोड़ लीटर रहा। Maize से 489.71 करोड़ लीटर, FCI के अतिरिक्त चावल से 233.95 करोड़ लीटर और खराब गुणवत्ता वाले खाद्यान्न से 76.87 करोड़ लीटर Ethanol की आपूर्ति हुई। इससे Ethanol Production में अनाज की बढ़ती भूमिका स्पष्ट होती है।

ESY 2025-26 के दौरान Ethanol Production के लिए करीब 32.45 लाख टन Sugar का इस्तेमाल किया गया, जिससे Domestic Market में Sugar की उपलब्धता कम हुई। इसमें Sugarcane Juice से 23 लाख टन और B-Heavy Molasses से 9.44 लाख टन Sugar का उपयोग हुआ। वहीं, C-Heavy Molasses से 16.98 करोड़ लीटर Ethanol का योगदान रहा।

सरकार ने 1 नवंबर 2026 से 31 अक्टूबर 2027 तक Sugarcane Juice, Sugar Syrup और B-Heavy Molasses से Ethanol Production पर रोक लगाई है। इससे Sugar-Based Ethanol Production और Sugar Diversion में कमी आने की संभावना है। नतीजतन, Domestic Market में Sugar की उपलब्धता बढ़ सकती है।

Sugar Price Impact: Ethanol Production के लिए Sugar Diversion घटने से Domestic Market में Sugar की उपलब्धता बढ़ सकती है, जिससे Sugar Prices पर दबाव रहने की संभावना है।

Market news is for information only and is not a recommendation to buy or sell. Investment in securities market are subject to market risks. Read all the related documents carefully before investing.